नईदिल्ली 8 नवम्बर ।(एजेंसी)जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। खुफिया इनपुट पर शुरू हुए “ऑपरेशन पिम्पल” में सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ कई घंटों तक चली और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के अनुसार, यह कार्रवाई सर्दियों से पहले बढ़ी घुसपैठ गतिविधियों को रोकने के लिए की गई थी। फिलहाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

https://shorturl.fm/mFtMJ