अजमेर । कांग्रेस के नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 80 में अभी लगभग दो माह पूर्व बनी एक विशाल पानी की टंकी टूटने की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता का पैसा किस तरह मिट्टी में मिलाया जाता है ।
इसे भी पढ़ें,वीडियो खबर के साथ लिंक:
गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार इस भाजपा सरकार में चरम पर है जलदाय विभाग के अधिकारियों ने व ठेकेदार ने इतनी खराब सामग्री काम में ली जो मात्र 2 महीने में ही यह पानी की टंकी टूट गई अजमेर उत्तर क्षेत्र में वैसे ही पानी की भारी किल्लत है विधानसभा अध्यक्ष जी ने पार्षद नेताओं ने जोर-शोर से इस टंकी का उद्घाटन किया था और आज इस टंकी की हालत जनता के सामने है।
शैलेश गुप्ता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर मुख्यमंत्री को मेल के द्वारा की है और कहां है कि जो भी इस भ्रष्टाचार के खेल में लिप्त हैं उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया जाए और जो अधिकारी हैं उनको सस्पेंड किया जाए।
विभाग के एक्सईएन सुनील बाकलीवाल ने बताया कि पंप अधिक देर तक चलने से पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई थी । सोशल माडिया पर किसी ने गलत प्रचार किया है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
हालांकि वार्ड 80 के पार्षद ने अपने कार्यकाल में जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले मटके फोड़े लेकिन ना जाने सरकार और उनके विधायक होते हुए भी वह अपने वार्ड में ठेकदारों और अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने से नहीं रोक पाए । जिसके परिणाम नीचे वीडियो में सामने हैं ।
शैलेश गुप्ता
