अजमेर। अजमेर में सीओ नॉर्थ की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने साइबर सेल और आईटी सेल के सहयोग से संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वीडियो देखें:
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। तकनीकी इनपुट और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने सटीक लोकेशन चिन्हित कर दबिश दी और आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से अवैध हथियार और संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।
इसे भी पढ़ें :
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
