सहायक संयोजक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 : सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश 25 सितम्बर, से लागू

Spread the love
Assistant Coordinator Direct Recruitment Exam 2024: Appointment orders for successful candidates will be effective from September 25

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयोजक सीधी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।

कार्मिक (ख-1) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों को राजस्थान सचिवालय लिपिकीय सेवा नियम 1970 एवं राजस्थान सेवा नियम 2006 तथा 2017 के प्रावधानों के तहत प्रोबेशनर-ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है। इन अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में प्रतिमाह ₹14,600 का स्थायी वेतन मिलेगा।

नियुक्ति आदेश 25 सितम्बर 2025 से प्रभावी होंगे। आदेश में कुल 553 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों (GEN, OBC, EWS, SC आदि) से चयनित किया गया है।

आदेश को कार्मिक विभाग के उप सचिव आशीष कुमार शर्मा ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें :-

One thought on “सहायक संयोजक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 : सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश 25 सितम्बर, से लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *