अजमेर 23 सितंबर। अजमेर और आसपास के जिलों में पिछले पाँच वर्षों से मिलावटी मावा और घी के मामले लगातार पकड़े जा रहे हैं। हर त्योहार से पहले प्रशासनिक छापेमारी और बरामदगी की खबरें तो सुर्खियां बनती हैं, लेकिन दोषियों को सजा या जुर्माना मिलने की जानकारी शायद ही कभी सार्वजनिक होती है। सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर मिलावटखोरी पकड़े जाने के बावजूद बाजार में यह कारोबार कैसे जारी है ?
पाँच साल, नौ बड़े मामले, नतीजा शून्य
अजमेर व आसपास के जिलों में मिलावटी मावा और घी के नौ प्रमुख मामले सामने आए। 21 अक्टूबर 2022 को दीपावली से पहले राजाखेड़ा में लगभग 100 किलो मावा और 20 किलो वनस्पति तेल बरामद हुआ। 20 जून 2022 को अजमेर में 880 किलो मावा पकड़ा गया। मई 2024 में कोठारी एंड संस सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर सैकड़ों किलो घी जब्त हुआ। इसके अलावा नकली पाम-ऑयल आधारित घी की फैक्ट्रियां, डेयरियां और सप्लाई चेन से जुड़े मामले सामने आए।
जुर्माना और सजा कहां है?
हर बार बरामदगी और गिरफ्तारी की खबरें तो आती हैं, लेकिन इस न तो सजा का कोई रिकॉर्ड है और न ही भारी जुर्माने की जानकारी सामने आती है। इसका मतलब साफ है कि कार्रवाई सिर्फ छापों तक सीमित है और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर प्रभावी दंड नहीं हो पा रहा।
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़
हर साल त्योहारों के मौसम में नकली मावा और घी का बड़ा भंडाफोड़ होता है, लेकिन यह सामान बाजार में खुलेआम बिकता रहता है। अगर दोषियों को सख्त सजा और आर्थिक दंड मिले, तो शायद यह गोरखधंधा बंद हो सके। अभी स्थिति यह है कि प्रशासनिक कार्रवाई महज दिखावे की बनकर रह गई है।
जागरूकता और पारदर्शिता की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि समस्या का समाधान केवल प्रशासनिक कार्रवाई से नहीं होगा। जब तक आम नागरिक संदिग्ध दुकानदारों और फैक्ट्रियों की शिकायत करें , नहीं करेंगे तो यह कारोबार चलता रहेगा। प्रशासन को भी चाहिए कि हर मामले में सार्वजनिक रूप से बताए कि किस पर मुकदमा चला, कितना जुर्माना लगा और कितनों को जेल भेजा गया।
मिलावट खोरी की शिकायत कर सकते हैं :-
आप शिकायत सीधे राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवाने के लिए 181 पर कॉल करके भी कर सकते हैं । नीचे कुछ जिलों के संपर्क नंबर दिए जा रहे हैं ।
Kota-North Rahul Raj-8384039118
Kota-South Rahul Raj-8384039118
Bhilwara Trilok Chadra Meena 9929109127
Ajmer Hera Lal Meena 9414669024
Bharatpur Himmat Singh 05644 2225
Udaipur M Jyoti Kakwani 8233688597
Jodhpur-North Radheshayam 8209568541
Jodhpur-South Radheshayam 8209568541
Bikaner Yashwant Singh 9414218996
सभी संपर्क ऑनलाइन पोर्टल से लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:

3 thoughts on “मिलावटी मावा-घी का गोरखधंधा: कार्रवाई तो होती है, सजा और जुर्माना अब भी गायब”