राहत बाँटने में पक्षपात का आरोप, पीड़ितों ने देवनानी के निवास पर किया प्रदर्शन

Spread the love

अजमेर में आई बारिश से बोराज गांव और आसपास की कई कॉलोनियों में भारी तबाही मची थी। प्रशासन और कई सामाजिक संस्थाओं ने अपने स्तर पर राहत पहुँचाई। इसी क्रम में अजमेर उत्तर से विधायक एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी आगे आकर सहायता दी।

देवनानी ने भामाशाहों के सहयोग और अपने एक माह के वेतन से करीब 31 लाख रुपये की राहत राशि पीड़ितों को बांटी।

जिन पीड़ितों के नाम सूची में शामिल नहीं थे, वे सभी बड़ी संख्या में देवनानी के अजमेर स्थित घर पहुँच गए और जबरदस्त हंगामा किया।

लोगों का आरोप है कि सहायता वितरण में पक्षपात हुआ है। कुछ “चहेतों” को अधिक राशि दी गई, जबकि वास्तविक पीड़ितों को या तो बहुत कम मदद मिली या पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इसी असमानता से नाराज लोग देवनानी के घर के बाहर जमा होकर नारेबाजी करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *