“#BoycottINDvPAK: देशभक्ति बनाम क्रिकेट का करोड़ों का खेल”

Spread the love

BoycottINDvPAK: सोशल मीडिया पर उठी आवाज, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्सा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। ट्विटर पर #BoycottINDvPAK ट्रेंड कर रहा है और लाखों लोग इस हैशटैग के साथ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यूजर्स का कहना है कि जब कुछ ही दिन पहले हमारे देश के निर्दोष लोग आतंकी घटनाओं में मारे गए, तब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही नहीं है। विरोध करने वालों का मानना है कि खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की भावनाएं और शहीदों का सम्मान है।

ट्वीट में एक यूजर ने लिखा –
“IndiaVsPakistan के बीच एशिया कप इतना जरूरी क्यों हो गया है? क्या पैसा ही सब कुछ है… करोड़ों लोग ट्वीट कर रहे हैं कि मैच नहीं होना चाहिए। सिंधु ऑपरेशन को कैसे भूल गए? कुछ दिन पहले हमारे देश के बेकसूर लोग मारे गए, ऐसे में मैच खेलना गलत है।”

लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों पैसों और प्रसारण अधिकारों की वजह से इन मैचों को इतना अहम माना जा रहा है, जबकि जनता का बड़ा वर्ग चाहता है कि पाकिस्तान से खेलकूद और अन्य संबंधों पर रोक लगाई जाए।

फिलहाल, इस पूरे विवाद पर बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया का माहौल साफ बता रहा है कि जनता की भावनाएं भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बेहद आक्रोशित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *