सोने-चांदी के आभूषण बरामद, पुलिस पूछताछ में जुटी
अजमेर। शहर की ईदगाह कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात का कृष्णगंज थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू अली निवासी बोरावड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस वारदात के अलावा शहर में अन्य चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं। पूछताछ के आधार पर पुलिस को अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
