अजमेर: होटल में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, चरस बरामद

Spread the love

अजमेर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कृष्णगंज पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक होटल पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार, स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई शंकर सिंह को मिली सूचना के आधार पर जनाना हॉस्पिटल के पास सीकर रोड स्थित रावत होटल में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ताश पत्तों से जुआ खेलते पांच व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से जुआ राशि 1,32,582 रुपए बरामद की, साथ ही तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी के दौरान होटल से चरस भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद मामले को और गंभीर मानते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

इस मामले में होटल मालिक, जो पुष्कर निवासी बताया जा रहा है, को भी डिटेन किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध जुआ और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *