पुष्कर मेले में पुलिस की तत्परता बनी जीवनरक्षक

Spread the love

SHO पारुल यादव की संवेदनशील पहल से बेहोश युवक को मिला समय पर उपचार, पुलिस टीम के मानवीय प्रयास की सराहना

पुष्कर/अजमेर। पुष्कर मेले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि पुलिस का दायित्व केवल सुरक्षा और व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय इंसान की जिंदगी बचाना भी है। मेले में ड्यूटी के दौरान थाना अधिकारी पीसांगन श्रीमती पारुल यादव की तत्परता से एक युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

मेला ग्राउंड के पास बसंत भाई निवासी खरगोन, मध्य प्रदेश को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए SHO पारुल यादव ने बिना समय गंवाए अपने जाप्ते की सहायता से 112 आपातकालीन वाहन बुलवाया और युवक को तत्काल पुष्कर सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने के बाद युवक को होश आया और बाद में उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

यह भी देखें:-

इस मानवीय पहल में RAC के सब इंस्पेक्टर सुबे सिंह, थाना पीसांगन के कांस्टेबल कमलेश तथा 112 चालक किशन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस टीम की यह कार्रवाई बताती है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता है। पुष्कर मेले में पुलिस की यह तत्परता “सुरक्षा के साथ सेवा और संवेदना” का प्रेरक उदाहरण है। ऐसे प्रयास पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करते हैं। – देवेंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *