भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। रविवार शाम बस स्टैंड परिसर में खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते 3 से 4 बसें पूरी तरह आग की चपेट में आ गईं।
परिसर में मची भगदड़ शाम के समय बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी आवाजाही थी। अचानक आग की ऊंची लपटें और आसमान में काले धुएं का गुबार देखकर मौके पर मौजूद यात्रियों, ड्राइवरों और दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
दमकल कर्मी राहत कार्य में जुटे घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए तेजी से पानी की बौछारें शुरू कीं, ताकि आग को पास खड़ी अन्य दर्जनों बसों तक फैलने से रोका जा सके।
शॉर्ट सर्किट की आशंका शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।
