कांग्रेस की सरकार बच सकती थी! 2020 के सियासी संकट पर अजय सिंह राहुल ने खोली अंदरूनी खींचतान की परतें

2020 में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने को लेकर अजय सिंह राहुल ने तत्कालीन नेतृत्व पर सवाल उठाए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों को राजनीतिक संकट संभालने में जिम्मेदार बताया।

भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र! ₹5,532 करोड़ की 7 परियोजनाओं को मंजूरी

ईसीएमएस योजना से देश में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, ₹44,406 करोड़ के उत्पादन का अनुमान; मध्य प्रदेश…

बारिश भी नहीं डिगा सकी आंदोलनकारियों का हौसला, 48वें दिन भी जारी रहा पन्ना का ‘चिता आंदोलन’; कलेक्टर ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा

मध्यप्रदेश के पन्ना में मझगवां और रुंझ परियोजना प्रभावित ग्रामीणों का चिता आंदोलन बारिश के बावजूद 48वें दिन जारी रहा। कलेक्टर हर्ष सिंह ने मुलाकात कर जांच, सर्वे और गलती मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

BREAKING NEWS: रोझौही न्यूक्लियर प्लांट विरोध में AAP नेता प्रमोद शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अन्न के बाद जल भी त्यागा

रीवा के रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आमरण अनशन कर रहे AAP नेता प्रमोद शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर है। छह दिन से अनशनरत प्रमोद शर्मा ने 26 अक्टूबर से जल ग्रहण करना भी बंद कर दिया। डॉक्टरों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच के बाद चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत बताई।

भोपाल ISBT में बड़ा हादसा: खड़ी बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की गाड़ियां मौके पर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है।…

रोझौही में परमाणु परियोजना के खिलाफ आंदोलन तेज, प्रमोद शर्मा का आमरण अनशन शुरू; बसपा जिलाध्यक्ष बोले—न्यूक्लियर प्लांट नहीं लगना चाहिए

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध के बीच AAP प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने आमरण अनशन शुरू किया। बसपा जिला अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा ने परियोजना पर सवाल उठाए, जबकि जितेन्द्र ने जादूगोड़ा का उदाहरण दिया।

Breaking:रीवा: सिरमौर एसडीएम को रोझौही के ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना, न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ अड़ी जनता

रीवा जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत सरई कला-रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर 10 अक्टूबर 2026 को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद हुआ। ग्रामीणों ने परियोजना को लेकर विरोध जताया और सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्थानीय लोगों की सहमति से जुड़े सवाल उठाए। बैठक बिना किसी स्पष्ट नतीजे के समाप्त हुई।

SGMH में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर शालू शुक्ला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चोट के बाद उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। नर्सेज एसोसिएशन ने आरोपी पर कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

रीवा में कमांडो अरुण कुमार गौतम पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक छह जिलों की सीमा में प्रवेश पर रोक

रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अरुण कुमार गौतम उर्फ कमांडो को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। आदेश के अनुसार उन्हें रीवा सहित मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर की सीमाओं से 48 घंटे के भीतर बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

शहडोल में दर्दनाक हादसा: BSNL केबल सुधारने गड्ढे में उतरे मजदूर की नाली की दीवार गिरने से मौत, रीवा में परिजनों का प्रदर्शन

शहडोल के ब्यौहारी में BSNL केबल सुधारने करीब दो मीटर गहरे गड्ढे में उतरे मजदूर की नाली की दीवार गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद रीवा में परिजनों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की।