अजमेर में 21 सितम्बर को महापौर चुनाव: अनामिका शर्मा और किरण गढ़वाल आमने-सामने

Spread the love


अजमेर, 18 सितम्बर। अजमेर नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है। महापौर पद के लिए सोमवार, 21 सितम्बर को निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया नगर निगम अजमेर के नए भवन स्थित बैठक कक्ष संख्या 215, प्रथम तल, झलकारी बाई स्मारक के पास, पंचशील नगर कार्यालय में होगी।
रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार पूनिया के अनुसार मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद महापौर पद के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा को कमल तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हाथ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
अब अजमेर नगर निगम की राजनीति का अगला निर्णायक पड़ाव 21 सितम्बर को होगा। निर्वाचित पार्षदों के मतदान से यह तय होगा कि नगर निगम की अगुवाई किसके हाथ में जाएगी। चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और पार्षदों के रुख पर राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हैं।
खबर वन न्यूज का सवाल:
21 सितम्बर को सिर्फ महापौर का चुनाव नहीं होगा, बल्कि अजमेर नगर निगम की आगामी दिशा और प्राथमिकताओं का भी फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *