CJP विवाद:“कॉकरोच”RTI एक्टिविस्टों का डिजिटल विद्रोह, सवाल पूछना कॉकरोच होना है, तो पूरा देश कॉकरोच है

Spread the love

CJP विवाद: “कॉकरोच” टिप्पणी के बाद युवाओं और RTI एक्टिविस्टों का डिजिटल विद्रोह, तो ki पूरा देश कॉकरोच है”

जिन युवाओं को बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार की अंधेरी नालियों में धकेला गया, वही अब सवाल बनकर बाहर आ रहे हैं।

कॉकरोच कौन पैदा करता है?बेरोजगार युवा… या भ्रष्ट सिस्टम?

देश भर में वर्षों से भर्ती घोटालों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार को पालने वाली व्यवस्था अब उन्हीं युवाओं से डरने लगी है जिन्हें उसने खुद “कॉकरोच” बना कर पैदा  किया। आप

कहा जाता है कि कॉकरोच गंदगी में पैदा होते हैं। लेकिन आज देश का युवा पूछ रहा है — “गंदगी आखिर फैलाई किसने”

यह भी पढ़ें

अब वही युवा सोशल मीडिया पर सिस्टम के रखवालों से सवाल कर रहा है — “अगर सवाल पूछना कॉकरोच होना है, तो पूरा देश कॉकरोच है।”

“कॉकरोच” और “कॉकरोच जनता पार्टी” CJP = कौन ?

सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” शब्द तेजी से वायरल हो रहा है। “कॉकरोच” शब्द किसने कहा, किसके लिए कहा गया और CJP की शुरुआत कैसे हुई। 

दरअसल यह विवाद मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो चर्चाओं के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की टिप्पणी से  विवादों में आ गया। कथित तौर पर सुनवाई के दौरान CJI द्वारा कॉकरोच “cockroaches” और पैरासाइट्स “parasites” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था । सोशल मीडिया पर यह  तेजी से वायरल हुआ । जिसे बेरोजगार युवाओं, RTI एक्टिविस्टों, सोशल मीडिया एक्टिविस्टों और सिस्टम की आलोचना करने वालों के संदर्भ में कही गई थी।

इसके बाद इंटरनेट पर भारी प्रतिक्रिया देखने को मिली। हजारों युवाओं ने “कॉकरोच” शब्द को अपमान की जगह प्रतिरोध के प्रतीक में बदलना शुरू कर दिया। X, Facebook, Instagram और YouTube पर “मैं भी कॉकरोच हूं” जैसे पोस्ट वायरल होने लगे।

हालांकि बाद में सफाई देते हुए CJI द्वारा कहा गया कि टिप्पणी पूरे बेरोजगार युवा वर्ग या सभी एक्टिविस्टों के लिए नहीं थी, बल्कि उन लोगों के लिए थी जो कथित रूप से “फर्जी डिग्री” और “सिस्टम के दुरुपयोग” से जुड़े मामलों में शामिल हैं। लेकिन तब तक यह शब्द सोशल मीडिया पर डिजिटल आंदोलन का रूप ले चुका था।

कैसे शुरू हुई “Cockroach Janta Party”?

दरअसल, “Cockroach Janta Party (CJP)” नाम सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक और मीम आधारित डिजिटल राजनीतिक अभियान के रूप में सामने आया। इसे मौजूदा व्यवस्था, बेरोजगारी, सरकारी नीतियों, भर्ती घोटालों और ऑनलाइन राजनीतिक प्रचार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर पेश किया गया।

वायरल चर्चाओं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डिजिटल अभियान को लोकप्रिय बनाने का श्रेय अभिजीत ड

दिपके को दिया जा रहा है। बताया जाता है कि अभिजीत दिपके पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया वालंटियर रह चुके हैं और बाद में स्वतंत्र डिजिटल राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। सोशल मीडिया पर उनके कई पोस्ट और राजनीतिक विचार वायरल होने के बाद “Cockroach Janta Party” नाम अचानक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया।

समर्थकों का कहना है कि यह व्यवस्था से नाराज युवाओं की “डिजिटल आवाज” है। वहीं विरोधियों ने इसे राजनीतिक व्यंग्य और सोशल मीडिया अराजकता फैलाने वाला ट्रेंड बताया। कई प्लेटफॉर्म पर “कॉकरोच” शब्द को आम जनता की उस स्थिति का प्रतीक बताया गया जिसे व्यवस्था बार-बार दबाने की कोशिश करती है लेकिन वह फिर सामने आ जाती है।

RTI एक्टिविस्ट क्यों जुड़ रहे हैं?

RTI कार्यकर्ता वर्षों से वही सच उजागर करते रहे हैं जिसे सिस्टम छिपाना चाहता था। कौन भर्ती में खेल कर रहा है? कौन फाइल दबा रहा है? किस विभाग में भ्रष्टाचार पल रहा है? किस परीक्षा में धांधली हुई? लेकिन जवाब देने की जगह सवाल पूछने वालों को ही परेशान किया गया। आज वही RTI एक्टिविस्ट और बेरोजगार युवा एक डिजिटल मंच पर दिखाई देने लगे हैं।

आखिर कॉकरोच पैदा कहां होते हैं?

क्या वे लाइब्रेरी में पैदा होते हैं, जहां युवा 18-18 घंटे पढ़ते हैं? क्या वे कोचिंग संस्थानों में पैदा होते हैं, जहां परिवार लाखों रुपए खर्च करता है? नहीं।

कॉकरोच पैदा होते हैं — भ्रष्ट कार्यालयों में, बंद फाइलों में, लीक हुए पेपरों में, रिश्वतखोरी की मेजों पर और उन सिस्टमों में जहां योग्यता हार जाती है।

CJP नाम को लेकर भ्रम क्यों हुआ?

इसी बीच “CJP” नाम को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी रही, क्योंकि भारत में पहले से “Citizens for Justice and Peace (CJP)” नाम का एक मानवाधिकार संगठन मौजूद है। इस संगठन की स्थापना वर्ष 2002 में गुजरात दंगों के बाद की गई थी। मानवाधिकार कार्यकर्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे शुरू किया था। यह संगठन कानूनी सहायता, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर काम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल “Cockroach Janta Party” और पुराने मानवाधिकार संगठन “Citizens for Justice and Peace” — दोनों के नामों के संक्षिप्त रूप “CJP” होने के कारण लोगों में भ्रम भी देखने को मिला।

सोशल मीडिया का नया विद्रोह

आज Instagram Reels, Facebook पोस्ट, X ट्रेंड और YouTube Shorts पर “कॉकरोच” वायरल है। क्योंकि यह शब्द अब अपमान नहीं, प्रतिरोध का प्रतीक बन चुका है। व्यवस्था ने शायद सोचा था कि बेरोजगार युवा चुप रहेंगे। लेकिन इंटरनेट के दौर में दबाई गई आवाजें पहले मीम बनती हैं, फिर ट्रेंड बनती हैं और आखिर में आंदोलन बन जाती हैं।

क्या इन माताओंको भी कॉकरोच न्याय दिखाएंगे? अजमेर उत्तर – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र की रहने वाली हैं यह महिलाएं

सिस्टम ने पहले भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया। पेपर लीक माफ किए। युवाओं को इंतजार करवाया। RTI के जवाब रोके। और अब वही सिस्टम पूछ रहा है — “इतने कॉकरोच कहां से आ गए?”

जवाब साफ है —

“जहां गंदगी होगी, वहीं कॉकरोच पैदा होंगे।”

जानकारों का मानना है कि यह शब्द “Cockroach”भारत में तेजी से युवाओं में बदलाव ला रहा है ,बदल रही डिजिटल राजनीति का उदाहरण है, जहां मीम, व्यंग्य और सोशल मीडिया कैंपेन अब सीधे राजनीति को बदल कर रखे देंगी ।

लेकिन एक बात साफ दिखाई दे रही है — आज का “कॉकरोच” दरअसल बेरोजगार डिग्रीधारी, RTI कार्यकर्ता, प्रतियोगी छात्र और वह आम नागरिक है जो जवाब मांग रहा है।

शायद व्यवस्था अभी भी इसे मजाक समझ रही है। लेकिन इतिहास बताता है —” जब युवा बोलना शुरू करता है, तब परिवर्तन दूर नहीं ,धरातल पर होता है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *