अदालत के सामने केवल फाइल नहीं, बल्कि “कानून की पूरी तैयारी” रखी गई थी। शायद इसी वजह से पुरानी पटकथा इस बार काम नहीं आई।
अजमेर: अजमेर में सोशल मीडिया विवाद अब केवल एक एफआईआर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पुलिस व्यवस्था, डिजिटल जांच क्षमता और कानून के निष्पक्ष उपयोग की बड़ी परीक्षा है।
घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई जब अजमेर में बीजेपी महिला मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े सुराणा पर पुलिस पूछतांच के दौरान अचानक से गंज पुलिस थाने में स्याही डाली गई ।पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आनन-फानन में थाने से तीन पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को रीपोस्ट और शेयर करने के मामले में अदालत ने भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस को जांच कर चालान पेश करने के आदेश दिए
अब यह पूरा प्रकरण केवल कानूनी विवाद नहीं, बल्कि अजमेर पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
लिखित बहस बनी पूरे केस का टर्निंग पॉइंट
इस पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका उस विस्तृत लिखित बहस की रही है, जिसे पैरवी की कर रहे अधिवक्ता वैभव जैन ने अपनी कानूनी टीम के साथ तैयार कर अदालत के समक्ष रखा।
अधिवक्ता वैभव जैन का कहना है कि यदि कोर्ट के सामने इतने मजबूत, स्पष्ट और कानून आधारित तर्क नहीं रखे जाते, तो यह मामला भी वर्षों पुराने उस चर्चित प्रकरण की तरह धीरे-धीरे खत्म करवा दिया जाता, जिसमें राजनीतिक दबाव के बीच जांच अदालत स्तर पर सीमित रही और विधायक के दबाव में अंततः मामला समाप्त हो गया।
लेकिन इस बार कहानी अलग रही। अधिवक्ता जैन ने अदालत के सामने केवल आरोप नहीं लगाए , बल्कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, डिजिटल फॉरेंसिक जांच की आवश्यकता और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की संवेदनशीलता को व्यवस्थित तरीके से कोर्ट के सामने रखा ।
जानकारों का मानना है कि यही कारण रहा कि अदालत ने मामले को “सामान्य राजनीतिक विवाद” मानकर छोड़ने के बजाय प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध मानते हुए पुलिस जांच के आदेश दिए।
लिखित बहस के वे पांच बड़े बिंदु जिन्होंने केस को मोड़ दिया
अधिवक्ता वैभव जैन द्वारा अदालत में रखी गई लिखित बहस में कई ऐसे बिंदु थे, जिन्होंने पूरे मामले को नई दिशा दे दी —
- सोशल मीडिया पर किसी कथित अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री को “रीपोस्ट” या “शेयर” करना भी कानून की नजर में इलेक्ट्रॉनिक पब्लिकेशन माना जा सकता है।
- आरोपी द्वारा पोस्ट को दोबारा प्रसारित करना स्वयं में स्वतंत्र अपराध की श्रेणी में आता है।
- यह मामला केवल मौखिक साक्ष्य का नहीं बल्कि डिजिटल फॉरेंसिक जांच का है।
- यदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया, तो महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा हमेशा के लिए नष्ट हो सकता है।
- पुलिस के पास ही मोबाइल जब्ती, आईपी लॉग्स, मेटाडाटा, सोशल मीडिया डेटा और डिजिटल फॉरेंसिक एक्सट्रैक्शन की वैधानिक शक्तियां हैं।
कोर्ट ने पुलिस जांच को ही क्यों माना जरूरी?
लिखित बहस में यह भी तर्क दिया गया कि यदि मामला मजिस्ट्रेट जांच में रखा जाता है तो डिजिटल साक्ष्य जुटाने में गंभीर बाधाएं आएंगी । इसका सीधा लाभ आरोपी पक्ष उठाएगा । आरोपी के द्वारा साक्ष्यों को हटाने या मिटाने की संभावना अधिक है । जिसे पुलिस जांच में तुरंत जप्त किया जा सकता है ।
हमें अजमेर के जागरूक नागरिक ने भेजी यह खबर ? पत्रिका न्यूज नेटवर्क ने इस खबर में नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट का हवाला दिया है ,लेकिन निगम ने इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की…?

कानूनी जानकारों की मानें तो यही वह निर्णायक मोड़ था, जहां यह मामला “एक शिकायत” से निकलकर “डिजिटल अपराध की गंभीर जांच” में बदल गया।
अब जांच पुलिस के पाले में
मामला दर्ज होने के बाद अब पूरी नजर अजमेर पुलिस पर टिक गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस कानून के दायरे में रहते हुए सभी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य समय रहते जब्त कर पाएगी?
क्या मोबाइल फोन, सोशल मीडिया डेटा, आईपी लॉग्स और डिजिटल ट्रेल सुरक्षित किए जाएंगे?
क्या डिजिटल जांच में पुलिस की तकनीकी क्षमता इस हाई-प्रोफाइल मामले में सफल साबित होगी?
या फिर यह मामला भी दबाव, देरी और लंबी जांच की फाइलों में उलझ जाएगा?
अजमेर पुलिस की असली परीक्षा
दरअसल यह केस अब केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट का विवाद नहीं रह गया है। यह अजमेर पुलिस की डिजिटल अपराधों की जांच क्षमता, निष्पक्षता और इच्छाशक्ति की “असली परीक्षा” बन चुका है।
क्योंकि डिजिटल मामलों में देरी का मतलब अक्सर साक्ष्यों का कमजोर होना माना जाता है। मोबाइल बदल जाते हैं, डेटा डिलीट हो जाता है, लिंक गायब हो जाते हैं और फिर फाइलों में वही पुरानी लाइन जुड़ जाती है — “जांच जारी है।”
अब देखना यह होगा कि अजमेर पुलिस इस मामले में तकनीकी दक्षता दिखाकर उदाहरण पेश करती है या फिर मामला भीड़ में खोई उन फाइलों जैसा बन जाता है, जिनकी धूल तारीखों से ज्यादा पुरानी होती है।
क्या पुलिस अपने साथियों को न्याय दिला पाएगी?
इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल उन पुलिसकर्मियों को लेकर भी उठ रहा है, जिन्हें कथित रूप से हटाया गया और जिन्होंने पूरे विवाद में बदनामी तथा बेकसूरी का दाग झेला।
कौन सुनेगा इनकी रोती हुई माताएं कर्ज में डूबती जिंदगी

अब सवाल केवल आरोपी या शिकायतकर्ता का नहीं है। सवाल यह भी है कि क्या पुलिस अपनी निष्पक्ष जांच से अपने ही साथियों के ऊपर लगे संदेह और दबाव की परतों को साफ कर पाएगी?
फिलहाल इतना तय है कि यह मामला आने वाले दिनों में केवल अदालत में नहीं, बल्कि जनता की नजरों में भी अजमेर पुलिस की कार्यप्रणाली का पैमाना बनने वाला है।
