Youth Congress protest at Government Engineering College Ajmer.
अजमेर। बडलिया स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि संस्था में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण विद्यार्थियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कॉलेज परिसर में तत्काल सुरक्षा इंतज़ामो के साथ छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को समझाइश कर स्थिति को शांत किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
यह भी सुनें :
