भारत ने रचा इतिहास प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन

Spread the love

नई दिल्ली/झारसुगुड़ा, 27 सितम्बर।
भारत ने दूरसंचार के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए आज बड़ा कीर्तिमान रचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के स्वदेशी 4G नेटवर्क का राष्ट्र को समर्पण किया। इस अवसर पर करीब 97,500 मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया गया, जिनमें से लगभग 92,600 टावर स्वदेशी तकनीक से संचालित होंगे।

करीब ₹37,000 करोड़ की लागत से तैयार यह नेटवर्क न केवल देश की तकनीकी क्षमता का परिचायक है, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” के विजन की दिशा में भी बड़ी छलांग है। यह नेटवर्क पूरी तरह क्लाउड-आधारित और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के माध्यम से 5G तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *