जयपुर/सिरोही, 11 दिसम्बर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सिरोही के प्रिंसिपल श्रवण मीणा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, ब्यूरो को मिले एक परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत के अनुसार, कॉलेज हॉस्टल मेस के ठेकेदार से बिना पास कराए कार्य करने और कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण करने के एवज में प्रिंसिपल द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
एसीबी के उप महानिरीक्षक अनिल कायक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने गुरुवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने प्रिंसिपल श्रवण मीणा को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती सीमा श्रीवास्तव के आदेश पर मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

One thought on “भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिरोही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा”