रोझौही में छठे दिन भी नहीं बुझी विरोध की चिता, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का 7 दिन का अल्टीमेटम; आत्मदाह की चेतावनी से बढ़ी चिंता

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का चिता आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने परियोजना निरस्त करने के लिए शासन-प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की गंभीर चेतावनी दी। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

रीवा में नरवाई जलाने और अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नरवाई जलाने पर 2,500 से 15 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाने और अवैध-कच्ची शराब के कारोबार पर ग्राम पंचायत स्तर से निगरानी के निर्देश दिए हैं।

रोझौही में चौथे दिन भी जारी चिता आंदोलन, न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में प्रतीकात्मक चिता पर लेटकर ग्रामीण जता रहे विरोध

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का चिता आंदोलन चौथे दिन भी जारी है। लकड़ियों से बनाई गई प्रतीकात्मक चिता पर ग्रामीण समय-समय पर लेटकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। 10 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अब प्रशासन की अगली पहल पर निगाहें टिकी हैं।

रोझौही न्यूक्लियर प्लांट विरोध को मिलेगा कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व का साथ, 18 नवंबर को ग्रामीणों से मिलेंगे जीतू पटवारी

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जारी जनआंदोलन के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 18 नवंबर को आंदोलनकारी ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

सिरमौर में परमाणु संयंत्र के खिलाफ अधिवक्ताओं की हुंकार, रोझौही-क्यौटी परियोजना रद्द करने की मांग; प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रीवा जिले के सिरमौर में प्रस्तावित रोझौही-क्यौटी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के विरोध में अधिवक्ता समुदाय भी लामबंद हो गया है। एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परियोजना निरस्त करने अथवा अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने पर्यावरण, जलस्रोत, खेती और जनसुरक्षा से जुड़े सवाल उठाए।

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट: पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, आदिवासियों के आवासों की अनदेखी का आरोप

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि निरीक्षण के दौरान आदिवासियों के प्रधानमंत्री आवास और निजी मकानों की अनदेखी की गई।

रोझौही न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ कांग्रेस का धरना तेज, छठवें दिन भी डटे रहे नेता-कार्यकर्ता; ग्रामीणों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में छठवें दिन भी कांग्रेस का धरना जारी रहा। संतोष उपाध्याय सहित हिनौती मंडलम के पदाधिकारियों ने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ग्रीस सिंह अमहा के 1 नवंबर को पहुंचने की सूचना।

रोझौही न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ पताई में भी हल्ला बोल, ‘विनाश नहीं विकास चाहिए’ के नारों से गूंजी पंचायत

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में पताई पंचायत के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गोशाला बस्ती के पास जुटे सैकड़ों लोगों ने ‘विनाश नहीं विकास चाहिए’ के नारे लगाते हुए घरों से 2-3 किलोमीटर दूर परमाणु संयंत्र बनाने का विरोध किया।

रोझौही में 24 अक्टूबर से कांग्रेस का ‘डेरा डालो–घेरा डालो’ आंदोलन जारी, रवि तिवारी सहित कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे

रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में 24 अक्टूबर से कांग्रेस का डेरा डालो–घेरा डालो आंदोलन जारी है। संगठन महासचिव रवि तिवारी सहित कई कांग्रेस नेता धरना स्थल पर पहुंचे।

Breaking: स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट — रीवा के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर प्लांट, विकास की उम्मीद या तबाही का आसन्न खतरा?

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर विकास और सुरक्षा की बहस तेज है। ग्रामीणों के विरोध, जल सत्याग्रह और देश के परमाणु संयंत्रों में हुई ऐतिहासिक घटनाओं के बीच परियोजना की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।