शनि अमावस्या पर सेवा : 101 पौधे व 101 परिंदे वितरण

Spread the love

नर सेवा नारायण सेवा,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आह्वान पर आयोजन

जयपुर: शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को जयपुर में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नर सेवा नारायण सेवा के तहत आमजन को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया तथा 101 पौधे एवं 101 परिंडे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

यह आयोजन शाम 4 बजे जेएलएन मार्ग स्थित के मुख्य द्वार पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

कार्यक्रम में पुड़ी, सब्जी, कचौरी, मावे की चक्की, कंगन, छाछ, केले एवं शीतल पेय सहित विभिन्न खाद्य सामग्री की प्रसादी वितरित की गई। आयोजन भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम से किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस दौरान तुलसी, नीम एवं आंवला सहित 101 पौधे वितरित किए गए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए 101 परिंडे भी आमजन को दिए गए, ताकि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंच सके।

आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *