AAP के स्वच्छ छवि सांसदों का बीजेपी में विलय ? बीजेपी करेगी अंदरूनी शुद्धिकरण दागियों का रास्ता तय ?

Spread the love

नई दिल्ली। देश की सत्ताधारी पार्टी (बीजेपी) के भीतर इन दिनों बड़े स्तर पर मंथन और संभावित “क्लीन-अप” की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व को यह फीडबैक मिल रहा है कि कुछ सांसद और विधायक अपनी कार्यशैली, भ्रष्टाचार के आरोपों और जमीन से जुड़े विवादों के कारण संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे जनता के बीच नाराजगी बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें:

इसी पृष्ठभूमि में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी चुनावों से पहले बीजेपी अपने संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है। जिन जनप्रतिनिधियों पर लगातार विवाद या जनविरोधी छवि के आरोप हैं, उन्हें टिकट से वंचित किया जा सकता है या पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। पार्टी के अंदरूनी जानकारों का कहना है कि कई क्षेत्रों स्मार्ट सिटी जैसे विकास कार्यों के बजाय विवादों ने ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, जिससे नेतृत्व अब “नई और साफ छवि” वाले चेहरों को आगे लाने की रणनीति बना रहा है।

राजनीतिक हलकों में बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को इस संभावित बदलाव का अहम रणनीतिक चेहरा माना जा रहा है। चर्चा है कि वे ऐसे नेताओं को पार्टी में लाने की कोशिश कर रहे हैं जिनकी छवि साफ-सुथरी हो और जिनका जनाधार मजबूत हो, चाहे वे अन्य दलों से ही क्यों न आते हों।

इसी बीच (AAP) के कुछ सांसद,नेताओं का बीजेपी के साथ विलय और संपर्क में होने की अटकलें भी राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही हैं। खास तौर पर राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल का नाम शामिल है ।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि बीजेपी इस रणनीति पर अमल करती है, तो इससे पार्टी को दोहरा फायदा मिल सकता है—एक ओर विवादित चेहरों से दूरी बनाकर संगठन की छवि सुधारना, और दूसरी ओर विपक्ष के “साफ-सुथरी छवि” वाले नेताओं को शामिल कर राजनीतिक नैरेटिव को मजबूत करना।

हालांकि विपक्ष इस संभावित कदम को लेकर तंज कस रहा है, लेकिन यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी नेतृत्व अब “परफॉर्म या बाहर” की नीति पर गंभीर है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सियासी “सर्जिकल स्ट्राइक” बीजेपी को कितना फायदा दिलाएगी और अंदरूनी बगावत से कैसे निपटेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *