अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी ने मचाया हड़कंप एजेंसियां हुई सतर्क

Spread the love

अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की विश्वप्रसिद्ध दरगाह और अजमेर कलेक्ट्रेट को मिले धमकी ईमेल से शहर में हड़कंप मच गया। ईमेल में दावा किया गया कि परिसर में चार RDX-IED लगाए गए हैं। संदेश में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का उल्लेख होने से मामला और गंभीर हो गया।

धमकी मिलते ही पुलिस, ATS, CID, बम निष्क्रियकरण दस्ते और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। दरगाह व कलेक्ट्रेट को तत्काल खाली कराते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है, पर सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। साइबर विशेषज्ञ ईमेल की और धमकी की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *