प्रधानमंत्री मोदी ने गीता जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

दिल्ली, 1 दिसंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण दिवस ‘गीता जयंती’ के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि गीता का दिव्य उपदेश भारतीय पारिवारिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन का मूल आधार रहा है, जो हर पीढ़ी को कर्तव्य और निष्काम कर्म का संदेश देता है।

पीआईबी द्वारा जारी बयान में प्रधानमंत्री ने गीता को “कर्तव्य-पालन के अनमोल संदेशों से सुशोभित” बताते हुए कहा कि इसके उपदेश युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“देशभर के मेरे परिवारजनों को श्रीमद्भगवद्गीता के अवतरण से जुड़े पावन दिवस ‘गीता जयंती’ की ढेर सारी शुभकामनाएं। कर्तव्य-पालन के अनमोल संदेशों से सुशोभित इस दिव्य ग्रंथ का भारतीय पारिवारिक, सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन में अत्यंत विशिष्ट स्थान रहा है। इसके दिव्य श्लोक हर पीढ़ी को निष्काम कर्म के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जय श्री कृष्ण!”

देशभर में गीता जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

One thought on “प्रधानमंत्री मोदी ने गीता जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *