राजस्थान में बड़ा बदलाव: सरकारी और निजी स्कूलों में अब एक जैसी यूनिफॉर्म

Spread the love

जयपुर 27 अक्टूबर!

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक समान यूनिफॉर्म लागू की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कदम विद्यार्थियों में समानता की भावना बढ़ाने और आर्थिक भेदभाव मिटाने के लिए उठाया गया है।

निजी स्कूलों से राय ली जा रही है — वे या तो सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म अपनाएं या मिलकर नई ड्रेस तय करें। पहले चरण में यह नीति राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से संबद्ध स्कूलों में लागू होगी।

सरकार पहले से ही विद्यार्थियों को ₹800 की यूनिफॉर्म सहायता राशि देती है, जिसका उपयोग नई ड्रेस में किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि “बच्चों को उनकी प्रतिभा से पहचाना जाए, अमीरी-गरीबी से नहीं।” आदेश जल्द जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *