उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक: सुरक्षा और विकास पर अहम फैसले

Spread the love

नई दिल्ली (Pib फरीदाबाद, 17 नवंबर 2025
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक फरीदाबाद में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य केंद्र और उत्तर क्षेत्र के राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना, सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना और विकास संबंधी चुनौतियों पर साझा समाधान तैयार करना था।

बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा लद्दाख, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत हाल ही में दिल्ली कार बम धमाके और नोगाम (जम्मू-कश्मीर) पुलिस स्टेशन विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने से हुई। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “आतंकवाद को जड़ से खत्म करना” सरकार की सामूहिक प्रतिबद्धता है और दोषियों को किसी भी हाल में सजा दिलाई जाएगी।

बैठक में छह प्रमुख मुद्दों—शहरी मास्टर प्लानिंग, बिजली आपूर्ति, PACS समितियों को सुदृढ़ करने, पोषण अभियान, स्कूल ड्रॉपआउट कम करने और आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की भागीदारी—पर विस्तृत चर्चा हुई। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट्स बढ़ाने पर सहमति बनी।

अंत में केंद्र और राज्यों ने मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त कार्यबल बनाकर तेजी से निर्णय लागू करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *