ब्लॉक संसाधन व्यक्ति पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Spread the love

अजमेर। महात्मा गांधी नरेगा और अन्य योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के लिए ब्लॉक संसाधन व्यक्ति (BRP) के पदों पर अस्थाई नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर कुल 39 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

जिला कार्यक्रम समन्वयक और जिला कलेक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि यह नियुक्ति एक साल के लिए होगी और चयनित उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलेगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी स्नातक होने चाहिए और उन्हें कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही आरएससीआईटी या आरकेसीएल द्वारा प्रमाणित कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना जरूरी है। आवेदनकर्ता की आयु 21 से 64 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि विस्तृत विज्ञप्ति जिले की वेबसाइट ajmer.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन केवल ईमेल brpajmer@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर, रात 12 बजे तक तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *