अजमेर में युवा लेंगे नशा मुक्ति का संकल्प, खेलों से जोड़ेंगे नई ऊर्जा

Spread the love

अजमेर, 20 सितम्बर।
अजमेर के दरगाह बाजार में रविवार, 21 सितम्बर को शाम 4 बजे चिश्ती फाउंडेशन अजमेर द्वारा मेरा युवा भारत (MY भारत) अजमेर एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की बुरी लत से दूर कर स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवा शपथ ग्रहण करेंगे कि वे नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।

देशभर में इस राष्ट्रीय अभियान के तहत अब तक 1700 से अधिक कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अजमेर में होने वाला यह सम्मेलन भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जो विकसित भारत@2047 के संकल्प को मजबूत करेगा।

चिश्ती फाउंडेशन अजमेर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल युवा नशामुक्त जीवन की ओर बढ़ेंगे, बल्कि खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे।

सभी युवाओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की गई है कि वे इस अभियान से जुड़ें और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

👉 खबर वन न्यूज की अपील:
युवा ही देश की असली ताकत हैं। जब युवा नशे से दूर होकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे, तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *