अजमेर, 20 सितम्बर।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देशानुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बी.एल.ए. (Booth Level Agent) नियुक्त किए गए हैं।
पार्टी प्रदेश कार्यालय प्रभारी शंकरलाल नासिरिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बी.एल.ए. प्रथम (Booth Level Agent-I) और बी.एल.ए. द्वितीय (Booth Level Agent-II) की जिम्मेदारी तय की गई है। बी.एल.ए. को बूथ स्तर पर मतदाता सूची का संधारण, मृत मतदाताओं के नाम हटवाना, दोहरी प्रविष्टियों को चिन्हित करना और नए मतदाताओं को जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं।
नियुक्ति पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई बी.एल.ओ. (BLO) अपने स्तर पर मनमर्जी करता है या निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम नहीं करता, तो संबंधित सूचना तत्काल निर्वाचन पंजीकरण पदाधिकारी (ERO), जिला निर्वाचन अधिकारी और पार्टी कार्यालय को दी जाए।
पहले चरण में घोषित बी.एल.ए. –क्रमांक विधानसभा क्षेत्र जिला नाम मोबाइल नंबर
1 डोडा मालपुरा (94) टोंक रामसप्रसाद जाट 9549674143
2 निवाई पीपलू (95) टोंक मुकेश चौधरी 9571489515
3 टोंक (96) टोंक हरिकेश्वर जाट 9461826500
4 अलीगढ़ ऊनियारा (97) टोंक शाहिद खान गौणा 9166346486
5 देवली ऊनियारा (98) टोंक शिवकांत शर्मा 8890796249
6 पुष्कर (99) अजमेर मोहन लाल (पोपा साहब) 9680581175
7 अजमेर उत्तर (100) अजमेर सतीश कुमार मंडोली 9214897079
दूसरे चरण में घोषित बी.एल.ए. –क्रमांक विधानसभा क्षेत्र जिला नाम मोबाइल नंबर
8 अजमेर दक्षिण (101) अजमेर अंकुर चौहान 9828172910
9 नसीराबाद (102) अजमेर रमेश जाटव 9413829604
10 केकड़ी (105) अजमेर लक्ष्मण चौधरी 7357511057
11 सादुलशहर (1) श्रीगंगानगर हरीश मोहम्मद (PS Member RLP) 9252722786
12 श्रीगंगानगर (2) श्रीगंगानगर अजीत गहलोत 9140292277
13 करणपुर (3) श्रीगंगानगर मनीष संधू 9001602014
14 सूरतगढ़ (4) श्रीगंगानगर पंकज खोझा 9672300097
15 रायसिंहनगर (5) श्रीगंगानगर राजाराम मेघवाल / अंकित कुमावत 6378220030 / 9057790038
16 अनूपगढ़ (6) श्रीगंगानगर विनोद धरतवाल 9001922275
पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि “रालोपा का असली बल कार्यकर्ता हैं। बूथ लेवल एजेंट हमारी सबसे अहम कड़ी हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि हर वोट सही जगह पड़े और लोकतंत्र की रक्षा हो। हम स्वच्छ, सरल और समर्पित राजनीति के लिए खड़े हैं, और इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं।”
बेनीवाल ने सभी नियुक्त बी.एल.ए. को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का हर सिपाही चुनावी समर में पार्टी का झंडा ऊंचा रखेगा।
👉 यह कदम साफ दर्शाता है कि रालोपा आने वाले विधानसभा चुनावों को पूरी मजबूती से लड़ने के मूड में है और हनुमान बेनीवाल का फोकस “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” की रणनीति पर है।
यह भी पढ़ें:
