575 करोड़ का आसमानी बेड़ा: MP में अब सड़क से ज्यादा तेज होगी सत्ता की उड़ान! ACH160 हेलीकॉप्टर और Challenger 3500 जेट की एंट्री, 63 नए हेलीपैड का खाका
मध्य प्रदेश सरकार अपने सरकारी हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। करीब 225 करोड़ रुपये का Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर और लगभग 350 करोड़ रुपये का Bombardier Challenger 3500 जेट बेड़े में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रदेश में 63 नए हेलिपैड और मौजूदा हवाई पट्टियों के अपग्रेड की योजना भी प्रस्तावित है।
