शहडोल में दर्दनाक हादसा: BSNL केबल सुधारने गड्ढे में उतरे मजदूर की नाली की दीवार गिरने से मौत, रीवा में परिजनों का प्रदर्शन

शहडोल के ब्यौहारी में BSNL केबल सुधारने करीब दो मीटर गहरे गड्ढे में उतरे मजदूर की नाली की दीवार गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद रीवा में परिजनों ने प्रदर्शन कर जांच की मांग की।

कलेक्टर साहब! बेटे को सांस लेने में तकलीफ थी… डॉक्टर ने दे दी मिर्गी की दवा, अब बच्चा उठ ही नहीं रहा

रीवा में बेटे की सांस फूलने की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची महिला ने इलाज और दवाओं को लेकर कलेक्ट्रेट में शिकायत की। महिला का आरोप है कि बच्चे को मिर्गी की दवा दी गई, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने SGMH अधीक्षक को बच्चे का तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए।

निधि तिवारी मौत कांड: आखिरी फोन कॉल, बंद कमरा और सोनू का फोन… मौत की रात की हर कड़ी पर उठे सवाल

सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में आखिरी फोन कॉल, बंद कमरे और परिवार के बयानों ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच बहन के नाम से वायरल वीडियो में सोनू सिंह को लेकर किए गए दावों ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों से अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

रतहरा में आधी रात सड़क हादसे के बाद बवाल, दो गुट भिड़े; थार-बोलेरो में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

रीवा के रतहरा स्थित लैंडमार्क होटल के सामने देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। थार और बोलेरो में तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। गोलीबारी के दावों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिला की फरियाद पर कलेक्टर का सख्त रुख, तहसीलदार से फोन पर बोले- ज्यादा उड़ रहे हो, जमीन में उतार दूंगा

रीवा की जनसुनवाई में पीएम आवास निर्माण में आ रही जमीन संबंधी परेशानी को लेकर महिला भावुक हो गई। शिकायत पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को मौके से फोन लगाया और राजस्व प्रकरण की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

उज्जैन में अपने ही पैतृक घर पर चली सीएम मोहन यादव की गेती, सिंहस्थ की राह में विकास के लिए खुद आगे आए

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं गेती चलाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की।