रीवा मॉडल साइंस कॉलेज के मुख्य गेट पर खतरनाक गड्ढे! कभी भी हो सकता है हादसा, विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवालरीवा |

रीवा के मॉडल साइंस कॉलेज के मुख्य गेट पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य गेट के पास पार्किंग होने से विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संबंधित विभाग और महाविद्यालय प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की जा रही है।

“विनाश नहीं विकास चाहिए, परमाणु प्लांट नहीं चाहिए”: 28 हजार करोड़ के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के विरोध में गरजे रोझौही के ग्रामीण

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विस्थापन, पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए परियोजना का विरोध तेज करने की चेतावनी दी।

गुजरात में रीवा के दो युवकों को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

रीवा जिले के जवा क्षेत्र के सुअरहा गांव निवासी सच्चिदानंद उपाध्याय और निलेश तिवारी को गुजरात के गांधीनगर स्थित कंपनी में कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रीवा कलेक्टर को आवेदन देकर दोनों युवकों की सुरक्षा, मामले में हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

SGMH में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर शालू शुक्ला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चोट के बाद उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। नर्सेज एसोसिएशन ने आरोपी पर कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

रोझौही में 8 बोरहोल की तैयारी से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं”

रीवा के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित परमाणु परियोजना के लिए 8 बोरहोल की भू-तकनीकी जांच की प्रक्रिया के बीच ग्रामीणों ने खुलकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं।” संजय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने ऐसी परियोजना के बजाय सुरक्षित और गैर-घातक विकास परियोजनाएं लाने की मांग की।

इंदौर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा: थार की स्टेपनी में छिपा रखा था 5.69 करोड़ का नशा, DRI-CBN ने तीन आरोपियों को दबोचा

इंदौर में DRI और CBN की संयुक्त कार्रवाई में कर्नाटक नंबर की महिंद्रा थार की स्टेपनी के भीतर छिपाकर रखी गई 7.116 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई। अनुमानित कीमत 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रीवा के स्वास्थ्य महकमे में सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा का सख्त रुख, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई के संकेत

रीवा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित जांच और हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश दिए। मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक मामले की मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत समीक्षा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

रीवा में कमांडो अरुण कुमार गौतम पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक छह जिलों की सीमा में प्रवेश पर रोक

रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अरुण कुमार गौतम उर्फ कमांडो को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। आदेश के अनुसार उन्हें रीवा सहित मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर की सीमाओं से 48 घंटे के भीतर बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

*Breaking:// रीवा के सिरमौर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुगबुगाहट: टाटा पावर के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए भू-तकनीकी जांच और बोर लॉगिंग अध्ययन की प्रक्रिया शुरू//*

रीवा के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर भू-तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित स्थल पर 8 बोरहोल किए जाएंगे, जिनमें 4 की गहराई 100 मीटर और 4 की 50 मीटर होगी। परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और पर्यावरण व विस्थापन से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

सेमरिया में 120 शीशी नशीली कफ सिरप से खुली सप्लाई की कड़ी, फरार प्रमोद उर्फ लाला गिरफ्तार

सेमरिया पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में फरार आरोपी प्रमोद शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। पूर्व कार्रवाई में 120 शीशी कफ सिरप और बाइक जब्त हुई थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।