नेताओं, विधायकों और पार्षदों ने मोदी के नाम का इस्तेमाल करके देश और जनता को लूटने का काम किया।
अजमेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नया भारत और विकसित भारत का सपना दिखाया था, तो हर भारतीय के दिल में उम्मीदें जगी थीं। स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत और सबका साथ, सबका विकास जैसे नारे जनता के विश्वास का प्रतीक बने। मगर अफसोस, इस विश्वास का सौदा कर दिया गया — नेताओं, विधायकों और पार्षदों ने मोदी और RSS के नाम का इस्तेमाल करके देश और जनता को लूटने का काम किया।
🔴 अजमेर: भ्रष्टाचार का आईना
अजमेर शहर देश का इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना था इसे स्मार्ट बनाने का जो आज अपने भ्रष्टाचार के कारण पूरी तरह देश भर में मोदी सरकार की बुराई और भ्रष्टाचार के प्रचार का प्रमुख कारण बन गया । जिसे विपक्ष भी मजे लेकर आए दिन ताने देता रहता है,उसके बावजूद अजमेर का कोई नेता इस सिस्टम को बदलने को तैयार नहीं आज भी मोदी के नाम पर ही जनता को मूर्ख बनाया जाता आ रहा है,जो आज भी अपने कामों के बखान से ज्यादा मोदी का गुणगान कर जनता को भ्रमित करने में लगे हैं ।

एलिवेटेड रोड — राहत देने का सपना दिखाया गया, लेकिन यह करोड़ों का भ्रष्टाचार साबित हुआ। प्रोजेक्ट जनता की गाढ़ी कमाई का मज़ाक बनकर खड़ा है। नेताओं की चुप्पी बता रही है कि मोदी के नाम पर कितना लुट गया और जनता को क्या मिला यह अजमेर की जनता से छुपा नहीं । जो देश भर में मोदी सरकार की बदनामी को जीवित रखे हैं ।
सेवन वंडर्स पार्क — पर्यटन और विकास का झूठा सपना दिखाकर अरबों खर्च कर दिए गए, मगर जनता को न तो सुविधा मिली और न ही कोई स्थायी लाभ। इसे भी भू माफियाओं की मिलीभगत से नेताओं ने कानूनी दांव पेज में उलझाकर रख दिया। न्यायालय के आदेशों से इसे हटाया जाना है।

विधायक निधि और निगम फंड — जिन पैसों से गली-मोहल्लों में सफाई, पानी और सड़कें सुधरनी चाहिए थीं, वही पैसे ठेकेदारों और नेताओं की जेब में चले गए। उदघाटन पट्टिका लगी फंड भी पास हुआ जो सिर्फ फाइलों में बांट कर रह गया ।
🔴 जनता की पीड़ा
देश का आम आदमी दिन-रात मेहनत करता है।
उसके खून-पसीने से कमाया पैसा टैक्स में जाता है।
लेकिन उस टैक्स से विकास नहीं,
जो नागरिक इन घोटालों के खिलाफ आवाज़ उठाता है, उसे डराया जाता है, उसके परिवार को परेशान किया जाता है, यहाँ तक कि बच्चों तक का भविष्य बर्बाद कर दिया जाता है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि लोकलूटंत्र है।
“क्या यही वह भारत है जिसकी कल्पना मोदी जी ने की थी?
क्या यही सबका साथ, सबका विकास है?
या फिर यह सबका साथ, नेताओं का विकास बन गया है?”
🔴 देशभक्ति की असली कसौटी
देशभक्ति केवल तिरंगा लहराने और भाषण देने का नाम नहीं है।
देशभक्ति का असली अर्थ है —
जनता की गाढ़ी कमाई की रक्षा करना।
ईमानदारी से जनता की सेवा करना।
भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होना।
अगर आज भी भ्रष्टाचारियों पर नकेल नहीं कसी गई, तो याद रखिए —
भारत भी नेपाल की तरह अराजकता की ओर फिसल सकता है, जहाँ जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है।
अब समय आ गया है कि जनता जागे और सवाल पूछे।
आँख मूँदकर वोट न दें।
नेताओं से जवाब माँगें।
हर फंड और हर प्रोजेक्ट का हिसाब माँगें।
भ्रष्टाचार को देखते हुए चुप न रहें।
“क्योंकि अगर आज हम चुप रहे,
तो आने वाली पीढ़ियाँ हमसे पूछेंगी —
जब भारत लुट रहा था, तब आप कहाँ थे?”
🔥🔥 भारत किसी नेता या भ्रष्टाचारियों की जागीर नहीं है।
भारत 140 करोड़ देशवासियों की आस्था, संघर्ष और सपनों की धरोहर है।
अगर जनता जागरूक हो गई, तो कोई ताकत भारत को नेपाल बनने से नहीं रोक सकती।
तो क्या यह वही “नया भारत” है जिसकी कल्पना मोदी जी ने की थी ?

One thought on “✍️ मोदी के नाम पर राजनीति, जनता के नाम पर धोखा”