पटना में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 7500 बोतल कोडीन कफ सिरप जब्त

Spread the love

रद्द लाइसेंस फर्म के नाम पर भेजी जा रही थी खेप ।



नई दिल्ली,पटना | राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना में कोडीन आधारित कफ सिरप की 7,500 बोतलें जब्त की हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
डीआरआई को मिली खुफिया सूचना के आधार पर अधिकारियों ने राजेंद्रनगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन के बाहर एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से कोडीन फॉस्फेट और ट्रिपोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ईस्कफ” कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद हुई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संबंधित कंसाइनमेंट दस्तावेज पेश किए, लेकिन जांच में पता चला कि जिस फर्म के नाम पर खेप भेजी जा रही थी उसका ड्रग लाइसेंस पहले ही रद्द हो चुका था और फर्म दिए गए पते पर संचालित नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें:


डीआरआई ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए कफ सिरप और वाहन को जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों के अनुसार मामले में सप्लाई चेन, आर्थिक लेनदेन और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *