फाइल नहीं, मोबाइल बताएगा जमीन किसकी ? भ्रष्टाचार पर लगाम

Spread the love

 

जयपुर । राजस्व मंत्री द्वारा ‘अपना खाता’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण आम जनता के लिए समर्पित एक बड़ा और व्यावहारिक डिजिटल सुधार। अब नामांतरण, सीमांकन, जमाबंदी, नक्शे, गिरदावरी, भूमि से जुड़े आवेदन की स्थिति जैसी अहम राजस्व सेवाएं सीधे मोबाइल पर उपलब्ध होंगी। इससे आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने, बिचौलियों पर निर्भर रहने और अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी। गांव-कस्बों के किसान, मजदूर और आम परिवार अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी अब खुद, कहीं से भी और कभी भी प्राप्त कर सकेंगे।

इस ऐप की सबसे बड़ी उपलब्धि पारदर्शिता है। भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी अब डिजिटल रूप से नागरिक के हाथ में होगी, जिससे रिकॉर्ड में हेरफेर, गलत प्रविष्टि और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी। आवेदन की स्थिति ऑनलाइन दिखने से यह स्पष्ट रहेगा कि फाइल कहां अटकी है और किस स्तर पर कार्रवाई लंबित है। इससे जवाबदेही तय होगी और अधिकारी भी समयबद्ध निस्तारण के लिए बाध्य होंगे।

विधायकों के साथ आयोजित बैठक में जनहित के मुद्दों और जमीन से जुड़े विवादों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। राजस्व मंत्री द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश में। कहा गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए । साथ ही उन्होंने यह भरोसा दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल दिखावा नहीं बल्कि पारदर्शिता के साथ काम करेगा । 

कुल मिलाकर ‘अपना खाता’ ऐप राजस्व सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। यदि इसका प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित निगरानी की गई, तो यह न केवल समय और धन की बचत करेगा, बल्कि जनता का प्रशासन पर विश्वास मजबूत करेगा।

One thought on “फाइल नहीं, मोबाइल बताएगा जमीन किसकी ? भ्रष्टाचार पर लगाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *