ग्रामीण सेवा शिविर 2025 : अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी सेवाएं

Spread the love

मदनगंज-किशनगढ़, 16 सितम्बर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान अब उनके घर के पास ही किया जाएगा। इसी उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर 2025 की शुरुआत बुधवार 17 सितम्बर से की जा रही है। ये शिविर हर सप्ताह बुधवार से शनिवार तक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे।

सरकार आपके द्वार – हर बुधवार से शनिवार तक ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे शिविर

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविरों में मिलने वाली प्रमुख सेवाएं :

राजस्व विभाग : लंबित फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करवाना, किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड, नामांतरण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जारी करना।

ग्रामीण विकास विभाग : गरीबी मुक्त गांव सर्वे, विधायक/सांसद निधि से स्कूल मरम्मत कार्य।

पंचायती राज विभाग : वृक्षारोपण, शौचालय स्वीकृति, पट्टा वितरण, क्षतिग्रस्त स्कूल-आंगनबाड़ी व सड़कों के प्रस्ताव।

वन विभाग : वृक्षारोपण।

चिकित्सा विभाग : टीबी मुक्त भारत अभियान, मातृ-शिशु जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, बच्चों के टीकाकरण, पीएमजेवाए कार्ड।

पशुपालन विभाग : पशु स्वास्थ्य शिविर और टीकाकरण।

ऊर्जा विभाग : बिजली तारों की समस्या और बिल निस्तारण।

कृषि विभाग : बीज मिनी किट वितरण।

बैंक/आयोजन विभाग : जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना।

खाद्य विभाग : एनएफएसए परिवारों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी।

महिला एवं बाल विकास विभाग : मातृत्व पोषण योजना।

श्रम विभाग : टूलकिट एवं औजार सहायता योजना।

जल संसाधन विभाग : जलभराव निकासी, बांधों की मरम्मत व गेट लगाने के प्रस्ताव।

आपदा प्रबंधन विभाग : जनहानि, पशुहानि व मकानों के नुकसान की स्वीकृति।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग : पेंशन योजना, पालनहार, घुमन्तु आवास योजना और यूडीआईडी कार्ड।

अजमेर जिले में शिविर कार्यक्रम :

17 सितम्बर : अजमेर की अरड़का एवं उंटड़ा, अरांई की सिरोज एवं भोगादीत, भिनाय की राममालिया एवं बुबकिया, केकड़ी की कोहड़ा एवं सरसड़ी, नसीराबाद की तिहारी एवं ढ़ाल, पुष्कर की कानस, रूपनगढ़ की करकेड़ी एवं अमलपुरा, सरवाड़ की भगवानपुरा एवं जड़ाना, सावर की मेहरूकलां एवं पिपलाज तथा पीसांगन की गोविन्दगढ़ एवं जसवंतपुरा।

18 सितम्बर : अजमेर की पालरा एवं बीर, अरांई की कटसूरा एवं कालानाड़ा, भिनाय की सोबड़ी एवं धांतोल, केकड़ी की खवास एवं कादेड़ा, नसीराबाद की सनोद एवं सम्प्रोदा, पुष्कर की गनाहेड़ा, रूपनगढ़ की सिनोदिया एवं भदुण, सरवाड़ की जोताया एवं चान्दमा, सावर की भाण्डावास एवं सदारी तथा पीसांगन की भगवानपुरा एवं पिचौलिया।

19 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक अलग-अलग पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

ग्रामीण सेवा शिविरों से गांव-गांव में प्रशासन की सीधी पहुँच होगी और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *