बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का ऐलान ,मुंबई का मेयर पर एक सुर— मराठी ही होगा

Spread the love

उद्धव–राज का ऐलान: मुंबई का महापौर मराठी ही होगा ।


मुंबई। (मीडिया)
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों से पहले राजनीतिक एकजुटता का बड़ा संकेत देते हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी। बुधवार को मुंबई में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मंच पर नजर आए।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा,
“हम साथ आए हैं और हमेशा साथ रहने के लिए आए हैं। यह फैसला मराठी मानूस और मुंबई के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।”
वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“मुंबई का महापौर मराठी ही होगा। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”
दोनों नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन केवल चुनावी गणित तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मुंबई की प्रशासनिक व्यवस्था, मराठी भाषा, संस्कृति और स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने संकेत दिए कि बीएमसी चुनावों में दोनों दल साझा रणनीति के तहत मैदान में उतरेंगे।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस से पहले दोनों नेताओं ने शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस गठबंधन से मुंबई की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और बीएमसी चुनावों में मुकाबला और भी रोचक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *