“अब जनता को जागना होगा, संविधान बचाना होगा – प्रहलाद गुंजल”

Spread the love

कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू को दोबारा निलंबित किए जाने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि हिटलरशाही का माहौल बनता जा रहा है। भाजपा की सरकारें संविधान की मूल भावना और न्यायपालिका के आदेशों को ताक पर रखकर मनमानी कर रही हैं।

गुंजल ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निलंबित करना, नगरीय निकायों में कांग्रेस अध्यक्षों को हटाकर किसी भी तरह भाजपा का बोर्ड बनाना और यहां तक कि उच्च न्यायालय के आदेशों को न मानना—ये सब लोकतांत्रिक परंपराओं की खुली हत्या है

गुंजल बोले—“यह सिर्फ कांग्रेस या किसी एक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि यह भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का सवाल है। यदि आज हम चुप रहे तो कल आम जनता की आवाज भी कुचल दी जाएगी।”

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *