नईदिल्ली/3 नवंबर 2026 | (एजेंसी) सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने 48 घंटे से अधिक चले विशेष अभियान में सशस्त्र समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया। जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार अभियान में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।
रक्षा मंत्रालय ने इस अभियान को भारतीय नौसेना की उच्च परिचालन क्षमता और तीनों रक्षा सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण बताया है। मंत्रालय के अनुसार भारत हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री नाविकों की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मार्गों की संरक्षा और सुरक्षित समुद्री वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह अभियान ऐसे समय में हुआ है जब सोमालिया के आसपास समुद्री डकैती की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल जहाजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध वैश्विक व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से यह अभियान भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। 48 घंटे से अधिक चले समन्वित अभियान में सभी 20 लोगों को सुरक्षित निकालना भारतीय नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाता है।
