सेदहा में मंगलवार की शाम भक्ति के नाम, सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा झिरिया मंदिर

Spread the love
“रीवा के सेदहा स्थित झिरिया शिव एवं देवी मंदिर में सुंदरकांड पाठ और सूक्ष्म भंडारे के दौरान मौजूद श्रद्धालु”

झिरिया शिव एवं देवी मंदिर में देर रात तक चला धार्मिक अनुष्ठान, सूक्ष्म भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

रीवा। ग्राम सेदहा का झिरिया शिव एवं देवी मंदिर मंगलवार की शाम आस्था का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के दौरान गूंजती चौपाइयों और धार्मिक जयघोष से वातावरण देर रात तक भक्तिमय बना रहा। हनुमान जी स्वामी मंदिर प्रांगण कैथा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।मंगलवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ सुंदरकांड पाठ श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा। जैसे-जैसे पाठ अपने समापन की ओर पहुंचा, मंदिर परिसर में भक्तिभाव और गहरा होता गया। पाठ पूर्ण होने के बाद सूक्ष्म भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

आस्था के साथ आगे बढ़ रही परंपरा

सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि झिरिया मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार की शाम सुंदरकांड पाठ और भंडारे की परंपरा नियमित रूप से जारी है। ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक आयोजन की यह निरंतरता स्थानीय लोगों की आस्था और सामूहिक सहभागिता का परिचायक है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में आसपास के ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का निरंतर सहयोग मिलता है। सामूहिक सहभागिता के चलते प्रत्येक मंगलवार होने वाला यह आयोजन धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक जुड़ाव का भी माध्यम बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *