अजमेर:स्मारक(ADA)का नोटिस,रोका लोकार्पण, दिल के अरमा आंसू बनकर रह गए ।

Spread the love

अजमेर । अजमेर विकास, धर्म और राजनीति के नाम पर MDH को करोड़ों का नुकसान अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने भेजा संस्था के मंत्री सोमरत्न आर्य के नाम नोटिस , स्मारक के लोकार्पण पर लगा ब्रेक 22 मार्च को होना था लोकार्पण जिसकी तैयारियां ज़ोरों पर थीं।

क्या है पूरा मामला?

ADA ने महर्षि दयानंद सरस्वती स्मारक से जुड़े निर्माण को लेकर साफ कहा है कि यह कार्य बिना सक्षम स्वीकृति के किया गया और सड़क (ROW) क्षेत्र में अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।
इतना ही नहीं—प्राधिकरण ने साफ निर्देश दिए हैं कि:

  • निर्माण कार्य तुरंत रोका जाए
  • अतिक्रमण हटाया जाए
  • प्रस्तावित 22 मार्च 2026 का लोकार्पण कार्यक्रम भी स्थगित किया जाए

यानी, मंच सजने से पहले ही “कैंची” चल गई।


आर्य फिर विवादों में?

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सोमरतन आर्य को विवादों में लाकर खड़ा कर दिया है।
आर्य पहले भी कई विवादों में चर्चा में रह चुके हैं ।आर्य इस नोटिस के बाद फिर सवालों के घेरे में हैं।

👉 क्या यह केवल नियमों की अनदेखी है?


क्या अजमेर के आर्यों के साथ ‘खेला’ हुआ?

शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है—
कुछ लोग इसे सीधे-सीधे “प्रशासनिक कार्रवाई” मान रहे हैं, तो कुछ इसे सियासी चाल बता रहे हैं।
“कहीं ऐसा तो नहीं कि विवादों से घिरे चेहरे ने खुद को बचाने के लिए पूरा मामला ही ‘भावनात्मक’ बना दिया?”


जागरूक नागरिक बनाम सोती संस्था

इस मामले में एक बात साफ उभरकर सामने आई—
👉 अजमेर का जागरूक नागरिक लगातार सवाल उठाता रहा
👉 लेकिन संस्था के जिम्मेदार मानो गहरी नींद में थे।जब नोटिस आया, तब जाकर सबको “नियम” याद आए!

यह भी पढ़ें:


नेताओं के मंसूबों पर फिर पानी

लोकार्पण का मंच तैयार था, भाषणों की स्क्रिप्ट भी शायद लिखी जा चुकी थी…लेकिन ADA के नोटिस ने पूरे खेल पर पानी फेर दिया।

सवाल यहीक्या विकास के नाम पर नियमों को ताक पर रखना अजमेर प्रशासन आदतन हो चुका है या फिर जनता के सवाल का जवाब देगा कि कैसे जिम्मेदारों की आंखों के सामने यह निर्माण हो गया ?



One thought on “अजमेर:स्मारक(ADA)का नोटिस,रोका लोकार्पण, दिल के अरमा आंसू बनकर रह गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *