अजमेर में संगठन को मिली नई मजबूती: अमजद घोसी सर्वसम्मति से बने जिला महासचिव

Spread the love

अजमेर। सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय संगठनों के लिए एक अहम बैठक में अमजद घोसी को सर्वसम्मति से अजमेर जिला महासचिव नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी, बामसेफ जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला प्रभारी यासीन खान सिलावट, शहर अध्यक्ष अब्दुल फरीद बंदूकिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश सदस्य आरिफ हुसैन, महिला विंग प्रवक्ता शबनम अजहरी व कमरजहां, हाजी महबूब मंसूरी, हाजी हिसामुद्दीन मंसूरी, जिला संरक्षक हाजी कुतुबुद्दीन बंदूकिया, संयुक्त सचिव मोहम्मद शाकिर व रुस्तम घोसी सहित अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम में बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम सिंह खाट, प्रवक्ता डॉ. एस.के. बैरवा, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल के अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


नवनियुक्त महासचिव अमजद घोसी का सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी और संगठन को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम के अंत में यासीन खान सिलावट (जिला प्रभारी, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा अजमेर) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *