पीड़ित परिवारों को पैकेज मिला, लेकिन प्रदर्शनकारी बोले– हमें न्याय चाहिए, सिर्फ राहत नहीं
झालावाड़ पिपलोदी हादसा : मासूमों को न्याय दिलाने की लड़ाई तेज, नरेश मीणा का अनशन जारी
जयपुर। झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में स्कूल भवन गिरने से सात मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद अब न्याय की मांग तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर नेता नरेश मीणा ने जयपुर शहीद स्मारक पर अनशन शुरू कर रखा है।
नरेश मीणा का कहना है कि जब तक सरकार पीड़ित परिवारों की सभी मांगें पूरी नहीं करती और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल मुआवजे का नहीं बल्कि मासूमों के न्याय और शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संघर्ष है।
अनशन स्थल पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसा सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।
सरकार की ओर से राहत पैकेज घोषित किया गया है, जिसमें प्रभावित परिवारों को फिक्स्ड डिपॉजिट, नकद सहायता और जमीन देने की घोषणा शामिल है। इसके बावजूद पीड़ित परिवार और आंदोलनकारी इसे पर्याप्त नहीं मानते और न्यायिक कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि इस हादसे ने प्रदेशभर को झकझोर दिया था और अब यह आंदोलन राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
यह भी पढ़ें :-
