APSU घेराव में गरमाया माहौल: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल
रीवा के APSU में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। NSUI ने बुधवार को फिर प्रदर्शन और आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
