इंतजार खत्म: 10वीं बोर्ड परिणाम घोषित
अजमेर। द्वारा माध्यमिक (10वीं) बोर्ड एवं प्रवेशिका परीक्षा-2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी राहत और खुशी की खबर है। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम नाम या रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां छात्र तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तकनीकी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर विशेष प्रबंधन भी किया है, ताकि अधिक ट्रैफिक के बावजूद विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम देखने के बाद अपनी अंकतालिका का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत संबंधित विद्यालय या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
रिजल्ट देखने के लिए लिंक:
10वीं कक्षा परिणाम: https://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/mquery.htm
प्रवेशिका परिणाम: https://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/mquery.htm
इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
