पसमांदा मुस्लिम समाज की बैठक में सामाजिक सुधार और शिक्षा पर जोर, मोदी के समर्थन में मतदान की अपील

Spread the love

अजमेर/कोटा| (संवाददाता) मंसूरी समाज के नेता जैफ खां मसूरी ने बताया कि समाज सुधार कार्यक्रम के दूसरे चरण में समाज में शिक्षा, रोजगार और संगठनात्मक एकता को लेकर महत्वपूर्ण विचार एवं निर्णय लिए गए । समाज के नेता जैफ खां ने समाज के विभिन्न संगठनों से आपसी मतभेद, लालच और अहंकार छोड़कर एक मंच पर आने की अपील की ।

जैफ खाँ मंसूरी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सभी संगठनों को एक टेबल पर बैठकर निस्वार्थ भाव से सेवा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना, शिक्षा का प्रसार करना तथा शासन-प्रशासन में समाज की भागीदारी बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल हार-फूल पहनकर नेता बनना आसान है, लेकिन समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना कठिन कार्य है।

बैठक में सामाजिक और पारिवारिक सुधारों को लेकर पांच बड़े फैसले भी लिए गए। निर्णय अनुसार अब शादी-विवाह में वॉट्सएप पर भेजा गया निमंत्रण भी मान्य माना जाएगा, ताकि फिजूलखर्ची को रोका जा सके। वहीं किसी परिवार में दुखद घटना होने पर समाज की ओर से कम से कम एक पुरुष और एक महिला सदस्य का पहुंचना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया, जिससे पीड़ित परिवार को सामूहिक सहारा मिल सके।

यह भी देखें:

इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए पांच सदस्यीय सेवा समिति गठित करने का फैसला लिया गया है। यह समिति कफन-दफन, गुरबत और अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं में सहयोग करेगी। बैठक में युवाओं को तालीम की ओर प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। जैफ खाँ मंसूरी ने युवाओं से शिक्षा प्राप्त कर समाज और कौम की तरक्की में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस बीच जैफ ख़ां मंसूरी ने राजनीतिक संदेश भी दिया, जिसमें समाज से मौजूदा सरकार में अपने मतदान का सही उपयोग करने तथा प्रधानमंत्री के समर्थन में मतदान करने की अपील की,बैठक में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और जागरूकता को समाज के विकास का आधार बताया।

यह भी पढ़ें :- अजमेर की दर्द नाक घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *