21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विकास को मिलेगी रफ्तार
रीवा के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की पंचम बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत विकास से जुड़े 21 प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।
अजमेर: 30-30 से 40-40 तक… सिस्टम पर अतिक्रमण या सियासत का संजोग?
जनता वोट दे, पर्ची निकले और सिस्टम रास्ता बनाए? अजमेर की चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा सवाल—लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा कब तक?…
रीवा शिक्षा महाविद्यालय में सीटें खाली रहने पर कमिश्नर शीलेंद्र सिंह सख्त, बीएड-एमएड में शत-प्रतिशत प्रवेश के निर्देश
रीवा के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय की संस्थान विकास समिति की बैठक में कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने B.Ed एवं M.Ed की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आधुनिक विज्ञान लैब, भवन एवं प्रसाधन कक्षों की मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए समयसीमा भी तय की गई।
भोपाल में अधिवक्ता से कथित मारपीट पर बवाल, TI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; FIR की मांग पर अड़े वकील
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता से कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। करीब 50 वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर FIR की मांग की। मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
रतलाम में आधी रात जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार; कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल, ₹68,900 नकद जब्त
रतलाम में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने देर रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्रवाई कर कथित जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से ₹68,900 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल बताए गए हैं।
तिजारा ! बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले पार्षद
बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच रात तक चला मतदान, एक वोट ने तय किया सभापति अलवर/तिजारा। राजस्थान के…
रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे 454 फरियादी, कलेक्टर ने कहा- 7 दिन में निपटाएं आवेदन; अफसरों पर भी कार्रवाई के निर्देश
रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 454 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। अधिकारियों को आवेदनों का सात दिन में निराकरण कर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल नहीं होने पर CEO रायपुर कर्चुलियान और तहसीलदार सेमरिया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
रीवा के 22.3% युवा न रोजगार में, न पढ़ाई में, न प्रशिक्षण में; PLFS के जिला आंकड़ों ने खींचा ध्यान
रीवा में 15 से 29 वर्ष के 22.3% युवा न रोजगार में हैं, न शिक्षा और न ही प्रशिक्षण में। PLFS 2025 के जिला-स्तरीय आंकड़ों में युवाओं की बेरोजगारी दर 2.9% और श्रम बल भागीदारी 55.3% दर्ज की गई है।
रीवा SDM अनुराग तिवारी सतना के लिए रिलीव, जितेंद्र तिवारी को मिला प्रभार
रीवा में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। SDM अनुराग तिवारी को सतना के लिए रिलीव किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं जितेंद्र तिवारी को रीवा SDM का प्रभार सौंपे जाने की सूचना है।
