“खबर वन न्यूज” जनहित के मुद्दों और बड़े खुलासों से भरपूर विशेष संस्करण

Spread the love

अजमेर: अजमेर शहर सहित प्रदेश भर के पाठकों के बीच लोकप्रिय पाक्षिक समाचार पत्र “खबर वन न्यूज” का 1 फरवरी 2026 को 11 वां अंक जारी हो गया है। इस बार का अंक सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन पड़ताल और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से सामने ला रहा है ।

अंक के पहले पृष्ठ पर संपादकीय “समय का संकेत और हमारी चेतना” के साथ मीडिया की स्वतंत्रता, बजरी माफिया के मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। वहीं दूसरे पृष्ठ पर महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तत्व, संत परंपरा और पद्मनाभस्वामी मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी पाठकों को आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करती है।

तीसरे पृष्ठ में नागरिक संपत्ति, सरकारी अतिक्रमण और सोशल ऑडिट जैसे मुद्दों के माध्यम से जनता के अधिकारों पर चर्चा की गई है, जबकि चौथे पृष्ठ पर आबकारी व्यवस्था, गौ सेवा के नाम पर हो रहे दुरुपयोग, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रहस्य और स्थानीय निकाय राजनीति पर गंभीर विश्लेषण शामिल है।

समसामयिक मुद्दों, खोजी रिपोर्टों और जनहित के सवालों से भरपूर यह अंक पाठकों को जागरूक करने के साथ ही समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाने का प्रयास करता है।

पाठकों से अपील की जा रही है कि वे इस अंक को पढ़ें और अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके।

पूरा अखबार पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:-

https://bit.ly/4ao0EBQ

2 thoughts on ““खबर वन न्यूज” जनहित के मुद्दों और बड़े खुलासों से भरपूर विशेष संस्करण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *