Bikaner Bus Fire: चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला

Spread the love


बीकानेर | Breaking News
राजस्थान के बीकानेर में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सवारियों से भरी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग भड़क उठी। पलभर में बस आग का गोला बन गई। धुएं और लपटों के बीच जान बचाने के लिए यात्री बस से कूद पड़े। गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ा हादसा तय था।
आग इतनी भयावह थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 2 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस जांच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *