अचानक LoC पहुँचे Army Chief जनरल धीरज सेठ, सुरक्षा हालात की समीक्षा; आतंकवाद रोधी अभियान होंगे और तेज

Spread the love


नईदिल्ली/ श्रीनगर। (प्रभा साक्षी)भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा कर अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियानों, घुसपैठ रोकने की रणनीति तथा परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।
सेना प्रमुख ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पार से होने वाली गतिविधियों और आतंकवाद विरोधी अभियानों की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के उच्च मनोबल और सतर्कता की सराहना करते हुए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया।
हाल के समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सेना प्रमुख के इस दौरे को सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *