पुष्कर: श्री पंच दशनाम जुना भैरव अखाड़ा में महंत ऋतुकांत गिरी को किया नियुक्त

Spread the love

पुष्कर , 1 नवम्बर 2025 (शनिवार)।
श्री पंच दशनाम जुना भैरव अखाड़ा श्री तीर्थ गुरु पुष्कर आश्रम में आज श्री शिवमहापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अखाड़े के संतों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अखाड़े की प्रशासनिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई प्रमुख निर्णय लिए गए। ज्ञात हो कि श्री पंच दशनाम जुना भैरा अखाड़ा की स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी। अखाड़े के वर्तमान प्रमुख महंत सुंदर गिरि जी और महंत दिव्य गिरि जी के मार्गदर्शन में यह अखाड़ा निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2016 से वर्तमान महंतों द्वारा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ संतों एवं सेवा कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से महंत ऋतुकांत गिरि को उच्च अखाड़े की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी घोषित किया गया कि अब से महंत ऋतुकांत गिरि जी को अखाड़े की सम्पत्ति और संचालन का अधिकार प्राप्त होगा।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार का अनुचित उपयोग अथवा स्वामित्व दावा अखाड़े के नियमों के विरुद्ध माना जाएगा। महंत मुखुन्द गिरि को अखाड़े के नियम अनुसार उनकी सेवाओं से मुक्त किया गया है।

इस अवसर पर अखाड़े के वरिष्ठ महंतों, संतों और भक्तों ने उपस्थित होकर गुरु परंपरा और अखाड़े की एकता के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम का समापन हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

One thought on “पुष्कर: श्री पंच दशनाम जुना भैरव अखाड़ा में महंत ऋतुकांत गिरी को किया नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *